हल्द्वानी: गुल्लक से पांच हजार लेकर गायब हो गई किशोरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। इस मामले में में लापता किशोरी के भाई ने काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कॉलटैक्स में रहने वाले 14वर्षीय लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि बीती 6 अगस्त की सुबह उसकी बहन अचानक घर से लापता हो गई। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। इस मामले में में लापता किशोरी के भाई ने काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
कॉलटैक्स में रहने वाले 14वर्षीय लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि बीती 6 अगस्त की सुबह उसकी बहन अचानक घर से लापता हो गई। घर में गुल्लक टूटी पड़ी थी और उसमें रखे पांच हजार रुपए गायब थे।
जिसके बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। सहेलियों और रिश्तेदारों में भी जब उसकी खबर नहीं मिली तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि किशोरी का रंग गोरा, चेहरा गोल, नाक पर तिल का निशान, हरे रंग की फ्राँक, सफेद पैजामा पहने हुए है। उसके पास हरे रंग का बैग भी है और लंबाई करीब पांच फीट है।
