बिहार में सरकार स्थिर, सत्ता परिवर्तन की बातें कयासबाजी: बीजेपी
पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निश्चिंतता जताते हुए आज कहा कि राज्य में सरकार पूरी तरह से स्थिर है और सत्त परिवर्तन की बातें सिर्फ कयासबाजी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने …
पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निश्चिंतता जताते हुए आज कहा कि राज्य में सरकार पूरी तरह से स्थिर है और सत्त परिवर्तन की बातें सिर्फ कयासबाजी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने सोमवार को कहा कि बिहार सरकार स्थिर है। यहां कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन की बातें सिर्फ कयासबाजी है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग से अलग होने के सवाल पर कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वहीं, उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से भाजपा पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगाने के सवाल पर कहा कि ऐसा कोई आरोप भाजपा पर जदयू ने नहीं लगाया है। किसी नेता की ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।
ये भी पढ़ें- ओडिशा महसूस कर रहा है अच्छे दिन, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में हैं राज्य से प्रतिनिधि: अमित शाह
