खटीमा: 23 घंटे बाद सुचारू हुई इंडस्ट्रीज फीडर में बिजली आपूर्ति
खटीमा, अमृत विचार। लोहियाहेड पुलिस चौकी के पास बिजली लाइन में पेड़ गिरने के बाद बिजली गुल होने के मामले में पूरे 23 घंटे बाद इंडस्ट्रीज लाइन में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। जबकि खटीमा ग्रामीण व टनकपुर-बनबसा की आपूर्ति रविवार की रात करीब 12 घंटे बाद सुचारू हो सकी। बिजली विभाग के एसडीओ अंबिका …
खटीमा, अमृत विचार। लोहियाहेड पुलिस चौकी के पास बिजली लाइन में पेड़ गिरने के बाद बिजली गुल होने के मामले में पूरे 23 घंटे बाद इंडस्ट्रीज लाइन में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। जबकि खटीमा ग्रामीण व टनकपुर-बनबसा की आपूर्ति रविवार की रात करीब 12 घंटे बाद सुचारू हो सकी। बिजली विभाग के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि सुबह 7.40 बजे इंडस्ट्रीज लाइन में मरम्मत कार्य पूर्ण हो सका।
बता दें कि ताजा रविवार की सुबह करीब 8.20 बजे लोहियाहेड पुलिस चौकी के पास एक विशाल का साल का पेड़ उखड़कर मुख्य बिजली लाइन में गिर गया था। इससे लाइन क्षतिग्रस्त व फाल्ट से स्विच यार्ड में तेज धमाके के साथ दो आइसोलेटर भी ब्लास्ट हो गए।
इससे संपूर्ण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। दिन में नगर क्षेत्र में सितारगंज से बाया झनकट बिजली आपूर्ति की गई। जबकि इंडस्ट्रीज फीडर व ग्रामीण क्षेत्र, इंडस्ट्रीज, टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई।
विभाग की टीमें रविवार दिन भर मरम्मत में जुटीं रही। एसडीओ यादव ने बताया कि रविवार की रात 8.20 बजे यार्ड में मरम्मत पूर्ण होने के बाद खटीमा ग्रामीण व टनकपुर-बनबसा की आपूर्ति बहाल हो गई। साथ ही सोमवार सुबह 7.40 बजे इंडस्ट्रीज फीडर की मरम्मत पूरी होने पर आपूर्ति सुचारू हो सकी। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में लाइनों के फाल्ट ठीक करने को लेकर विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
