मेरठ : हाथ में तिरंगा थामें अमृत महोत्सव के रंग में सराबोर हैं बच्चे…पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ । जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकारी स्कूल के बच्चे देशभक्ति की बयार में सराबोर दिखाई दे रहें हैं। सोमवार को मेरठ कृष्णपुरी महानगर के स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में बच्चे हाथ में तिरंगा थामें निकले और 75 …

मेरठ । जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकारी स्कूल के बच्चे देशभक्ति की बयार में सराबोर दिखाई दे रहें हैं। सोमवार को मेरठ कृष्णपुरी महानगर के स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में बच्चे हाथ में तिरंगा थामें निकले और 75 की आकृति बनाकर बच्चों ने आजादी की गौरवगाथा का बखान किया।

बता दें कि, देश भक्ति के गीतों पर बच्चों ने अपना हुनर पेश किया और विजयी विश्व तिरंगा प्यार गाने का नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। बता दें कि स्कूल यूनिफार्म में तिरंगा थामे डांस करते ये बच्चे किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं लग रहे थे। स्कूल शिक्षकों ने बताया कि 10 दिन में बच्चों ने खुद ही इस पूरे डांस को सीखा और प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विनीत गुप्ता, दीपमाला, आंचल गुप्ता, सुमनलता, शिखा शर्मा और निशांत का सहयोग रहा। वहीं सिवाया टोल प्लाजा के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने देश की आजादी में शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को आजादी के महत्व को बताया। प्राइमरी स्कूलों में छात्रों को तिरंगे दिए।

यह भी पढ़ें:- हल्द्वानी: आजादी का अमृत महोत्सव की तर्ज पर नुमाइश, प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

संबंधित समाचार