लखनऊ : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित नाटक का होगा मंचन, सीएम योगी भी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि यानी की 16 अगस्त के दिन राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे । इसी के तहत अटल बिहारी वाजपेई साईंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में विश्व स्वर अटल अमर नाटक का मंचन भी होगा। यह नाटक अटल जी के जीवन पर आधारित होगा। इस …

लखनऊ, अमृत विचार । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि यानी की 16 अगस्त के दिन राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे । इसी के तहत अटल बिहारी वाजपेई साईंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में विश्व स्वर अटल अमर नाटक का मंचन भी होगा। यह नाटक अटल जी के जीवन पर आधारित होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुये दी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अटल जी ने देश व प्रदेश को बहुत कुछ दिया है। लखनऊ के लोग आज भी उन्हें अपने अभिभावक की तरह मानते हैँ। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि यानी की 16 अगस्त के दिन राजधानी में उनके चरण में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए भारी तादात में समर्थक एकत्र होंगे।

उन्होंने बताया कि अटल जी कवि,पत्रकार व राजनेता थे। उनकी कविताएं देश दुनिया में चर्चित रहीं। अटल फाउण्डेशन हर बार उनकी जयंती व पुण्यतिथि पर कार्यक्रम करता है। इस बार भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें –रामपुर: बाइक से फिसल कर ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आने से किशोर की मौत, पिता घायल

संबंधित समाचार