अमरोहा: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, 61 गायों की मौत का आरोपी है ताहिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। गोशाला में गायों की मौत के मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई थीं। ता‌हिर को रजबपुर पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक वीडीओ और ग्राम प्रधान समेत …

अमरोहा, अमृत विचार। गोशाला में गायों की मौत के मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई थीं। ता‌हिर को रजबपुर पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक वीडीओ और ग्राम प्रधान समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

ताहिर पर पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने 24 घंटे पूर्व ही इनाम की राशि बढाकर 50 की थी। ज्ञात हो कि गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सांथलपुर में बड़ी गोशाला है। इसका संचालन ग्राम प्रधान रामौतार और ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अनस की देखरेख में चल रहा था।

गोशाला में 188 गोवंश मौजूद थे। बीते चार अगस्त को गोशाला में हरा चारा (बाजरा) खाने से 61 गायों की मौत हो गई , जबकि 100 से अधिक गायों की तबियत बिगड़ गई थी। घटना के बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। इस मामले में डीएम बीके त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया था।

सीएम के निर्देश पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत, कमिशनर, एडीजी और डीआईजी ने भी गोशाला का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की थी। बीडीओ रेणु कुमारी ने चारे की सप्लाई करने वाले ताहिर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है । बीडीओ का आरोप है कि ताहिर ही अपने साथियों के साथ गोशाला में गायों के लिए चारा लेकर आया था। चारा खाने के बाद अचानक गायों की हालत बिगड़ने लगी और करीब 61 गायों की मौत हो गई थी। गायों की मौत के बाद ताहिर मौके से फरार हो गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता