लखनऊ : विधायक खेलकूद प्रतियोगिता होगी, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी अच्छी ट्रेनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राज्य सरकार सांसद खेल कूद प्रतियोगिता की तर्ज पर ”विधायक खेल-कूद प्रतियोगिता” शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री परिषद की बैठक में इसके निर्देश दिए। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और खिलाड़ियों …

लखनऊ, अमृत विचार । राज्य सरकार सांसद खेल कूद प्रतियोगिता की तर्ज पर ”विधायक खेल-कूद प्रतियोगिता” शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री परिषद की बैठक में इसके निर्देश दिए। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी एक सूचना में बताया गया है कि विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से निकले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करेगी। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को बेहतर मैदान, अच्छी ट्रेनिंग और हेल्दी डाइट उपलब्ध कराएगी।

महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो खो, टेबल टेनिस, गोला फेक, ऊंची कूद, लंबी कूद, शतरंज और रेस की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा वाद-विवाद (भाषण), चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायत, विकास खंड सहित शहरी क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं का शारीरिक विकास होने के साथ ही मानसिक विकास भी होगा। इसके अलावा प्रदेश एवं देश को विभिन्न खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ी भी मिलेंगे। साथ ही खेलो इंडिया कार्यक्रम को और बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें –टीम इंडिया का ऐलान, एशिया कप के लिए भारतीय टीम में कोहली और राहुल की वापसी, बुमराह की जगह आया ये गेंदबाज

संबंधित समाचार