बरेली: कांवड़ियों का स्वागत कर मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन के अंतिम सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया। भारतीय सद्भावना मंच व राष्ट्रीय समाज सेवा मंच की ओर से अलखनाथ मंदिर रोड व हनुमान मंदिर रोड पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों को तिरंगे भी …

बरेली, अमृत विचार। सावन के अंतिम सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया। भारतीय सद्भावना मंच व राष्ट्रीय समाज सेवा मंच की ओर से अलखनाथ मंदिर रोड व हनुमान मंदिर रोड पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों को तिरंगे भी भेंट किए।

समाज सेवी नदीम शम्सी ने कहा कि संगठन की ओर से हर घर में तिरंगा लहराने की मुहिम चलाई जाएगी। मंच द्वारा 15 अगस्त तक प्रत्येक दिन तिरंगा वितरण अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा। महेश पंडित, शेखर अग्रवाल , मिलन शर्मा, दीपक अग्रवाल, नावेद, बिलाल कुरैशी, सलमान, इमरान कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: गबन की जांच को निकाले जा रहा बैंक स्टेटमेंट, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

संबंधित समाचार