आज का राशिफल। 09 अगस्त, 2022
मेष आज व्यवसाय में बड़े सरकारी ऑर्डर मिलने की संभावना है। विवादित मुद्दों का कूटनीतिक समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं। वृष आज कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देंगे। नया कार्य शुरू करने में कठिनाई होगी। मित्रों के …
मेष
आज व्यवसाय में बड़े सरकारी ऑर्डर मिलने की संभावना है। विवादित मुद्दों का कूटनीतिक समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
वृष
आज कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देंगे। नया कार्य शुरू करने में कठिनाई होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों की पढ़ाई में परेशानी होगी। धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दुष्ट लोगों की संगत से बचें।
मिथुन
आज व्यापार में बिक्री बढ़ने की संभावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्या दूर होगी। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक आपको काम करना चाहिए। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी।
कर्क
आज स्वास्थ्य खराब हो तो मेडिकल चेकअप अवश्य कराएं। अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। मौसम की वजह से एलर्जी व परेशानी होगी। खानपान के प्रति लापरवाही न करें। आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए।
सिंह
आज आपकी सफलताओं की सर्वत्र चर्चा होगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। धन को बचाने का प्रयास करेंगे। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें। पति-पत्नी के बीच सहयोग और प्रेम बढ़ेगा।
कन्या
आज ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन और चिन्तन करेंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छी संगत के कारण आपके कार्य आसानी से बन जायेंगे। लोग आपके ऊपर काफी विश्वास करेंगे।
तुला
आज आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें। पुराने मित्रों के साथ गेटटुगेदर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल बेहतरीन रहेगा। यात्राओं की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक
आज अभिमान से आपको दूर रहना चाहिए। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। सुस्ती और आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। गलतफहमी के कारण संबंधों में कटुता आ सकती है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या को हिस्सा बना लें।
धनु
आज मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की संभावना है। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति दूर होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा।
मकर
आज ट्रैफिक नियमों का सावधानी से पालन करें, अन्यथा आर्थिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है। फाइनेंस को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। पेपर वर्क को लेकर सावधानी रखनी चाहिए।
कुंभ
आज आपके मन में नए-नए आइडियाज़ आ सकते हैं। विश्वासघाती मित्रों की पहचान हो सकती है। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। गुरु के प्रति निष्ठा भाव रखें।
मीन
आज सन्तान की नौकरी संबंधी परेशानी का समाधान होगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। योजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पाएंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक विलासिता का आनन्द उठाएंगे।
