मुरादाबाद : सपा ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर घर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नौ से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज फहरेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि सभी विधानसभा में कार्यकर्ता अपने घर पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर घर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नौ से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज फहरेगा।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि सभी विधानसभा में कार्यकर्ता अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराएंगे। कहा कि नौ अगस्त वह दिन है, जब 1942 में गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। आज के दिन स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया गया। भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के लिए समर्पित होगा।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अथहर हुसैन अंसारी, राजेश कुमारी यादव, संजीव चौधरी , गोल्डी शर्मा, प्रेम बाबू वाल्मीकि, हबीब आली, फरीद मलिक, फाजिल मलिक, लाखन सिंह सैनी, अक्षय भटनागर, जहीर आलम, उस्मान अली, राहुल यादव, इकबाल हुसैन अंसारी पर्षाद, लुकमान खां, धर्मेन्द्र यादव, विवेक चौहान, महेंद्र सिंह वसीम अकरम आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : …तब अगस्त क्रांति में अंग्रेजों के विरुद्ध सुलग उठा था मुरादाबाद

संबंधित समाचार