हरदोई: खेत के किनारे मिला अधेड़ का शव, बेटे ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अधेड़ जानवर चराने की बात कह कर अपने घर से निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। गांव में पुलिस और एम्बुलेंस आने से पता चला कि उसी अधेड़ का शव खेत के किनारे पड़ा हुआ है। इस मामले में अधेड़ के बेटे ने अंजान लोगों पर हत्या को अंजाम देने का आरोप …

हरदोई। अधेड़ जानवर चराने की बात कह कर अपने घर से निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। गांव में पुलिस और एम्बुलेंस आने से पता चला कि उसी अधेड़ का शव खेत के किनारे पड़ा हुआ है। इस मामले में अधेड़ के बेटे ने अंजान लोगों पर हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

बताते हैं कि सुरसा थाने के गुरेलपुरवा निवासी 58 वर्षीय मंगू लाल खेती-बाड़ी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा अंशुल और छह बेटियां हैं। सोमवार की सुबह वह खेत पर जानवरों को चराने की बात कह कर घर से बाहर निकला था। लेकिन शाम हो गई,पर मंगू वापस नहीं लौटा। इसी बीच गांव में पुलिस की गाड़ी और एम्बुलेंस के पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। खेत के किनारे देखा गया, जहां मंगू का शव पड़ा हुआ था।

गांव वालों के मुताबिक मंगू के दोनों हाथ-पैर और उसकी पीठ पर जलने के निशान से पड़े हुए थे। अंशुल ने बताया है कि उसके पिता का पड़ोस के गांव मढ़िया में अक्सर आना-जाना रहता था। सोमवार को भी वह मढ़िया गया हुआ था। अंशुल ने किन्ही अंजान लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर की थी नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार