बहराइच: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को महसी विधान सभा में महंगाई और बेरोजगारी के लिए पदयात्रा निकाली गई। सभी ने बढ़ रही मंहगाई के विरोध में नारेबाजी की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष …

बहराइच। कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को महसी विधान सभा में महंगाई और बेरोजगारी के लिए पदयात्रा निकाली गई। सभी ने बढ़ रही मंहगाई के विरोध में नारेबाजी की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में महसी विधानसभा में तेजवापुर ब्लाक स्थित राजकीय इंटर कालेज में नेहरू स्मारक पर माल्यार्पण करके हुआ। पदयात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू रहे। पदयात्रा का संयोजन महसी विधनसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ.राजेश तिवारी ने किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है, तब से जनता की आर्थिक स्थिति इनकी जन विरोधी नीतियों के कारण बिगड़ती जा रही है। देश में बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम सीमा को पार कर चुका है।

पदयात्रा की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता की रोजमर्रा की चीजों के मूल्यों में बेहिसाब बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम, खाने – पीने की आवश्यक वस्तुओं पर इतनी ज्यादा महंगाई बढ़ाने से आम जनमानस को जीवन यापन में समस्या उत्पन्न हो रही है। हर वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है, बेरोजगारी के कारण देश के युवा परेशान हैं।

महसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ही आंदोलन से अंग्रेजों ने देश को छोड़ा था और अब कांग्रेस पार्टी के ही आंदोलन से भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी। जनता भाजपा का असली रूप जान चुकी है इसलिए अब जनता इनको जवाब देगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल, कांग्रेस नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीराम एडवोकेट, जिला महासचिव जियाउद्दीन अंसारी, कांग्रेस नेता रामकुमार यादव ‘विष्णु’, राघवेंद्र द्विवेदी पुल्लू, अमर नाथ शुक्ल सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

पढ़ें-उन्नाव: वाराणसी के जयापुर गांव से शुरू हुआ पदयात्रा अभियान उन्नाव पहुंचा

संबंधित समाचार