रक्षाबंधन स्पेशल: Dating App पर बनाई बहन, लिखी ये भावुक कर देने वाली बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को कुछ ही दिन बचे हैं। दो दिन बाद इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है। लेकिन इस बीच एक शख्स का पोस्ट रेडिट (Reddit) पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। एक बंदे ने रक्षाबंधन पर बहन (Sister) को …

नई दिल्ली। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को कुछ ही दिन बचे हैं। दो दिन बाद इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है। लेकिन इस बीच एक शख्स का पोस्ट रेडिट (Reddit) पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। एक बंदे ने रक्षाबंधन पर बहन (Sister) को खोजने के लिए डेटिंग एप टिंडर (Dating App Tinder) की मदद ली। हालांकि, अच्छी बात यह है कि उसे दो बहनें मिल भी गई हैं।

रेडिट पर साझा किए पोस्ट के अनुसार, मुंबई निवासी एक शख्स ने टिंडर एप के जरिए बहन की खोज की। जिसके बाद उन्हें दो बहनें मिली हैं। शख्स ने बताया कि उन्हें कोई बहन नहीं है, रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए उन्होंने बहन की तलाश की। डेटिंग एप के जरिए उन्हें दो बहनें मिलीं।
Redditरेडिट पर उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट को सैकड़ों अपवोट मिले हैं। पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे रक्षाबंधन के वक्त बहुत बुरा लगता था क्योंकि मेरी कोई बहन नहीं है। कोई मुझे राखी नहीं बांधती थी। इसको लेकर मैं परेशान रहता था। मैं सोचते रहते था कि काश मेरी बहन होती और मुझे राखी बांधती। मैं उन्हें गिफ्ट देता। इसलिए मैंने बहन की तलाश की। लेकिन डेटिंग एप से मुझे दो बहनें मिलीं।

उन्होंने डेटिंग एप टिंडर को धन्यवाद दिया है। टिंडर की वजह से मुझे दो बहनें मिली हैं। इस साल हम तीनों एक साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाएंगे। मैं अपनी बहन के लिए गिफ्ट लेकर जाऊंगा।

डेटिंग एप पर खोजा था फ्लैट
ऐसे ही जून में केरल के एक व्यक्ति मुंबई में एक अपार्टमेंट की तलाश के लिए एक अन्य डेटिंग ऐप का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद पोस्ट खूब वायरल हुआ था। इसके बाद यह पोस्ट वायरल हुआ है जिसने डेटिंग एप की मदद से बहन की तलाश की।

ये भी पढ़ें : ढोल बजवाकर धूमधाम से निकाली पालतू कुतिया की अंतिम यात्रा, देखें Video

 

संबंधित समाचार