बाराबंकी: दो ट्रकों की टक्कर में 2 की हुई दर्दनाक मौत
बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद चौराहे के पास एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर जा रहे दूसरे ट्रक में घुस गया। जिससे ट्रक सवार ड्राइवर और खलासी की ट्रक में फंस कर मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना …
बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद चौराहे के पास एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर जा रहे दूसरे ट्रक में घुस गया। जिससे ट्रक सवार ड्राइवर और खलासी की ट्रक में फंस कर मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नगर कोतवाली के सफेदाबाद चौराहे के पास बाबू पुत्र नंदलाल निवासी हाजिरी पारा थाना माती 45वर्ष और नवरंग पुत्र राजेंद्र निवासी राम नगर खेड़ा थाना उन्नाव उम्र 18 वर्ष डंपर में मौरंग लादकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ट्रक में पीछे से ठोकर मार दी।
जिससे ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे ड्राइवर व खलासी की केबिन में फसकर मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों चली मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला। जिनकी मौत पहले ही हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें-बाराबंकी: दो ट्रकों की टक्कर से खलासी की मौत, चालक घायल
