हरदोई : बोरवेल के पास पड़ा मिला युवक का शव, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप
हरदोई, अमृत विचार । गांव के बाहर बोरवेल के बगल में युवक का शव पड़ा होने से वहां सनसनी फैल गई। युवक के दोनों पैर और एक हाथ टूटा हुआ था, साथ ही उसके चेहरे पर चाकू से वार किए जाने के निशान पाए गए। शव को इस हालत में देखने से ऐसा लग रहा …
हरदोई, अमृत विचार । गांव के बाहर बोरवेल के बगल में युवक का शव पड़ा होने से वहां सनसनी फैल गई। युवक के दोनों पैर और एक हाथ टूटा हुआ था, साथ ही उसके चेहरे पर चाकू से वार किए जाने के निशान पाए गए। शव को इस हालत में देखने से ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या की गई। वही युवक के भाई उसके दोस्त के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।
बताते हैं कि माधौगंज थाने के पड़रा लखनपुर निवासी 28 वर्षीय अनन्तराम पुत्र मनीराम मेहनत-मज़दूरी करता था। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के पूरब वहीं के राजपाल के खेत के बोरवेल के बगल में पड़ा हुआ था। इसका पता होते ही वहां आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। अनन्तराम के दोनों पैर और एक हाथ टूटा हुआ था, साथ ही उसके चेहरे पर चाकू से वार किए जाने के निशान पाए गए। अनन्तराम के बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसका भाई (अनन्तराम) 50 हज़ार रुपए खर्च कर बिहार की एक महिला को अपने साथ शादी कर के लाया था। कुछ ही दिनों बाद वह घर छोड़ कर बिहार चली गई थी। गांव के अविनाश के साथ अनन्तराम काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों लोग बोरवेल पर ही दिन गुज़ारते थे।
बताया जाता है कि अनन्तराम और अविनाश दोनों बोरवेल पर देखे गए थे। वहीं पर टूटा हुआ बांस भी पड़ा हुआ मिला।मनोज कुमार का आरोप है कि अविनाश ने ही उसके भाई की हत्या की। इसके पीछे उसी बिहार की महिला की वजह होना बताया जा रहा है।मनोज ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: पंचांगों के मतभेदों के कारण दो दिन मनाई जाएगी राखी
