हरदोई : बावन कस्बे के कृष्ण मुरारी के घर में होती है ताज़ियादारी, मिसाल बन चुकी है यह अनोखी परंपरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। आजकल जो दौर चल रहा है,इस बारे शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा। सियासत की आड़ में सालों-साल पुरानी आपसी मोहब्बत की तहज़ीब को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे भी हैं जो इन सब बातों से अलग हट कर आपसी मोहब्बत की तहज़ीब को ज़िंदा …

हरदोई, अमृत विचार। आजकल जो दौर चल रहा है,इस बारे शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा। सियासत की आड़ में सालों-साल पुरानी आपसी मोहब्बत की तहज़ीब को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे भी हैं जो इन सब बातों से अलग हट कर आपसी मोहब्बत की तहज़ीब को ज़िंदा रखे हुए हैं। इन्ही में एक है बावन कस्बे के कृष्ण मुरारी कश्यप है। जिनके आंगन में कृष्ण की मुरली के साथ-साथ सदाएं-हुसैन गूंजती है।

बावन कस्बे के कृष्ण मुरारी कश्यप हर एक के लिए मिसाल बन चुके हैं। जहां लोग मज़हब और जाति के नाम पर लड़ते-झगड़ते है, और तो और एक दूसरे के खून के प्यासे तक हो जाते है। वहीं इन सब बातों से बेखबर कृष्ण मुरारी कश्यप ने पिछले कुछ सालों से अपने आंगन में ताज़ियादारी कर रहें हैं। हर कोई यही कहता है कि आपसी मोहब्बत और भाईचारा देखना हो तो बावन कस्बे के कृष्ण मुरारी को देख ले। उनके आंगन में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की झलक दिखाई देती है।

कृष्ण मुरारी कश्यप पिछले 3 सालों से मुहर्रम पर अपने घर में हज़रत इमाम हुसैन की याद में ताज़ियादारी कर रहें हैं। इस काम में अकेले कृष्ण मुरारी ही नहीं,बल्कि उनके सभी घर वाले शामिल रहते हैं। आखिर कृष्ण मुरारी कश्यप ताज़ियादारी क्यो करते हैं ? इसकी दिलचस्प वजह है। तीन साल पहले कृष्णमुरारी ने मन्नत मांगी थी कि इज़्ज़त के साथ उनकी बिटिया रानी के हाथ पीले हो जाए। मन्नत पूरी हुई और बिटिया की शादी हो गई। उसके बाद से उन्होंने ताज़ियादारी शुरू कर दी।

उसके बाद उन्होंने अपने बेटे के आंगन में किलकारियां सुनने की मन्नत मानी,वह भी पूरी हो गई। बस तभी से कृष्ण मुरारी के यहां ताज़ियादारी शुरू हो गई। हर साल मोहर्रम में उनके यहां ताज़िया रखा जाता है। हर मज़हब-ओ-मिल्लत के लोग वहां ज़ियारत करने पहुंचते हैं। मुल्क के बदलते माहौल में कृष्ण मुरारी एक मिसाल है। कृष्ण मुरारी के यहां की ताज़िएदारी की फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहीं हैं।

यह भी पढ़ें –नीतीश पर अश्विनी चौबे का बड़ा हमला, कहा- ‘‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’’

संबंधित समाचार