रायबरेली : अराजकतत्वों ने लेखपाल की कार में लगाई आग, आपत्तिजनक बातें लिखा कागज मिलने से सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार । ऊंचाहार तहसील के आवासीय परिसर में सोमवार की रात बड़ी सनसनीखेज घटना हुई है। रात में आवासीय परिसर में खड़ी लेखपाल की कार को किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी और धमकी व गाली कागज में लिखकर लेखपाल के आवास के सामने रख दिया है। घटना रात करीब डेढ़ बजे …

रायबरेली, अमृत विचार । ऊंचाहार तहसील के आवासीय परिसर में सोमवार की रात बड़ी सनसनीखेज घटना हुई है। रात में आवासीय परिसर में खड़ी लेखपाल की कार को किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी और धमकी व गाली कागज में लिखकर लेखपाल के आवास के सामने रख दिया है।

घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। मूल रूप से प्रयागराज के निवासी आदित्य कुमार ऊंचाहार तहसील में लेखपाल है। वह तहसील परिसर स्थित सरकारी कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके आवास के बगल में उनकी कार खड़ी थी। रात में किसी शरारती तत्व ने उनकी कार में लगा दी। जब कार धू धू करके जलने लगी , तब कालोनी में रहने वाले राजस्वकर्मियों की आंख खुली। किसी प्रकार सभी कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उसके बाद लेखपाल के घर के पास एक कागज मिला है। जिसमे सौहार्द बिगाड़ने के लिए राष्ट्र विरोधी बातें लिखी गई हैं। पीड़ित लेखपाल ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है । घटना की जांच की जा रही है। शरारती व्यक्ति को चिन्हित किया जा रहा है।

कालोनी में है अधिकारियों के आवास
तहसील परिसर में ही राजस्व कर्मचारियों की कालोनी है। यही नहीं एसडीएम , तहसीलदार समेत तहसील स्तरीय सभी अधिकारियों के सरकारी आवास भी यहीं पर है। सोमवार की रात जिस तरह लेखपाल के साथ दुस्साहसिक घटना हुई है , उससे कालोनी की सुरक्षा को लेकर तहसील कर्मियों में चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि कालोनी में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिससे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ कोई घटना हो सकती है।

यह भी पढ़ें –हरदोई : बावन कस्बे के कृष्ण मुरारी के घर में होती है ताज़ियादारी, मिसाल बन चुकी है यह अनोखी परंपरा

संबंधित समाचार