हल्के वाहनों के लिए खुला भवाली- नैनीताल मार्ग, 29 जुलाई को चट्टान गिरने से जमींदोज हो गई थी सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को दोपहर के समय भवाली-नैनीताल मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद पोकलैंड मशीन से पहाड़ी का कटान कर 11 दिन बाद हल्के वाहनों के लिए भवाली-नैनीताल मोटर मार्ग बनाया गया है। …

नैनीताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को दोपहर के समय भवाली-नैनीताल मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद पोकलैंड मशीन से पहाड़ी का कटान कर 11 दिन बाद हल्के वाहनों के लिए भवाली-नैनीताल मोटर मार्ग बनाया गया है।

मालूम हो कि 29 जुलाई को पाईंस क्षेत्र में व्यू प्वाइंट से आगे भारी बारिश के चलते यहां भूस्खलन हो गया था। जिससे करीब 20 मीटर की सड़क धंस गई थी। जिससे नैनीताल और भवाली सड़क का संपर्क पूरी तरह से टूट गया था और सभी वाहन वाया ज्योलीकोट नंबर वन बैंड से होकर जा रहे थे। जिससे अधिक समय और धन व्यय करना पड़ रहा था। इसके बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संबंधित विभाग को हल्के वाहनों के लिए मार्ग खोलने के लिए जल्द से जल्द मार्ग बनाने के निर्देश दिए थे।

शाम 06:30 बजे से सुबह 05:30 बजे तक आवागमन रहेगा प्रतिबंधित: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अभी यह मार्ग सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। सुरक्षा को देखते हुए अभी शाम के समय अंधेरा होने पर लगभग 06:30 बजे से सुबह 05:30 बजे तक सभी वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही लोनिवि द्वारा मार्ग में भारी वाहनों के यातायात के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जल्द ही भारी वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा।

संबंधित समाचार