लखनऊ : खुफिया सुरक्षा में सेंधमारी कर रहा था आईएसआईएस एजेंट…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । यूपी एटीएस ने मंगलवार को नाम बदलकर अपनी पहचान छिपाने वाले आईएसआईएस से जुड़े सबाउद्दीन आजमी उर्फ आजम को आजमगढ़ जनपद से गिरफ्तार किया है। बता दें कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सहयोग से आजम की गिरफ्तारी की गई है। वह देश में आईएसआईएस का नेटवर्क खड़ा करने और इस्लामिक स्टेट बनाने के …

लखनऊ । यूपी एटीएस ने मंगलवार को नाम बदलकर अपनी पहचान छिपाने वाले आईएसआईएस से जुड़े सबाउद्दीन आजमी उर्फ आजम को आजमगढ़ जनपद से गिरफ्तार किया है। बता दें कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सहयोग से आजम की गिरफ्तारी की गई है। वह देश में आईएसआईएस का नेटवर्क खड़ा करने और इस्लामिक स्टेट बनाने के लिए अल्पसंख्यक युवाओं को उकसाने का काम करता था।

हालांकि एटीएस का यह भी दावा है कि वह सीरिया में रहने वाले आतंकी अबू बकर अल-शामी के सम्पर्क में हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में मार गिराए गए दहशतगर्दों का बदला लेने के लिए उसने आईईडी व ग्रेनेड बनाने व चलाना सीखा है। वह स्वयंसेवक संघ से जुड़े पदाधिकारियों को टारगेट करने की प्लानिंग कर रहा था। अब एटीएस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।

बता दें कि इस सम्बन्ध में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, सबाउद्दीन आज़मी मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर का निवासी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां सर्विलांस पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि आजमगढ़ में एक युवक व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिये मुस्लिम युवकों को आईएस के लिए रिक्रूट करने का काम कर रहा है। जिसके बाद एटीएस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया और लखनऊ में पूछताछ की गई तो तमाम बातें खुलकर समाने आई।

बता दें कि उसके मोबाइल की छानबीन करने पर पता चला कि वह मुस्लिम युवकों को आईएस से जोडऩे के लिए बनाए गए टेलीग्राम चैनल अल-शक्र मीडिया से जुड़ा हुआ है। वह राजनीतिक दल एआईएमआईएम का सक्रिय सदस्य भी है। जांच में सामने आया है कि वह फेसबुक पर बिलाल नाम के व्यक्ति से जुड़ा था। बिलाल सबाउद्दीन से जिहाद और कश्मीर में मुजाहिदों पर हो रही कार्रवाई के बारे में बात करता था। बातों-बातों में ही बिलाल ने मूसा उर्फ खत्ताब कश्मीरी का सबाउद्दीन को नंबर दिया।

सबा मूसा उर्फ खत्ताब कश्मीरी से बात करने लगा। मूसा आईएसआईएस का सदस्य है। इस बात के भी प्रमाण मिले कि उसने सीरिया में रह रहे अबू बकर अल-शामी से उसने जुल्मों का बदला लेने के लिए भी बात की। अल-शामी ने सबाउद्दीन को आईईडी बनाने के साथ ही हैंड ग्रेनेट व बम बनाने की ट्रेनिंग दी।

इस दौरान अल-शामी उससे लगातार भारत में इस्लामिक संगठन बनाने और भारत में इस्लामी हुकूमत और शरिया कानून लागू करने के लिए काम करने के बारे में कहता रहा।उसके कब्जे से एटीएस ने एक कट्टा, कारतूस के अलावा आईईडी और बम बनाने की सामग्री बरामद की है। साथ में बम में इस्तेमाल की जाने वाली चाइनीज कीलें बरामद की गई हैं। एटीएस को उसके अन्य साथियों की तलाश है।

यह भी पढ़ें:- पुणे एटीएस ने संदिग्ध आतंकवादी को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार