बदायूं: ताजिए के रास्ते को लेकर दो समुदाय आए आमने-सामने, मारपीट, एसडीएम और सीओ ने कराया मामला शांत
बदायूं, ओरछी/ फैजगंज बेहटा, अमृत विचार। फैजगंज बेहटा इलाके के धनिया बली पाठकपुर गांव में मंगलवार को कुछ खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जुलूस में शामिल खुराफाती युवकों ने ताजिए को नए रास्ते से ले जाने की कोशिश की। इसको लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आए गए और उनके बीच जमकर हाथापाई …
बदायूं, ओरछी/ फैजगंज बेहटा, अमृत विचार। फैजगंज बेहटा इलाके के धनिया बली पाठकपुर गांव में मंगलवार को कुछ खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जुलूस में शामिल खुराफाती युवकों ने ताजिए को नए रास्ते से ले जाने की कोशिश की। इसको लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आए गए और उनके बीच जमकर हाथापाई हुई। दूसरे समुदाय के लोग ताजिया को नए रास्ते से ले जाने का आरोप लगा रहे थे।
करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद बिसौली एसडीएम ज्योति और सीओ ओजस्वी चावला ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराया। इसके बाद ताजिए को पुराने रास्ते से होकर निकाला गया। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति है। वहां एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना मंगलवार करीब चार बजे की है।
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव धनिया बली पाठकपुर में ताजिए का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में शामिल कुछ खुराफाती लोग ताजिए को नए रास्ते से होकर ले जाने लगे। जुलूस को नए रास्ते से होकर निकलते देख दूसरे दूसरे समुदाय के लोग विरोध करने लगे। बावजूद इसके जुलूस में शामिल कुछ युवा नए मार्ग से जाने की जिद पर अड़ गए। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ तो दोनों समुदायक के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर गाली-गलौज हुई उसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।
उस वक्त जुलूस के साथ केवल दो सिपाही मौजूद थे। उन्होंने इसकी जानकारी थाना फैजगंज बेहटा एसओ चरन सिंह राना को दी। इस बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिससे सूचना आला अफसरों तक पहुंच गई। कुछ ही देर में एसओ चरन सिंह राना पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने मारपीट कर रहे लोगों को फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को अलग किया। अगल होने के बावजूद दोनों पक्ष अपनी-जिद पर अड़े रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि ताजिए के साथ डीजे भी बज रहा था। इस बिसौली एसडीएम और सीओ मौके पर जा पहुंचे। एसडीएम ने पहले डीजे बंद कराया। उन्होंने दोनों पक्षों के बमुश्किल समझाने के बाद शांत किया। इसके बाद ताजिए के जुलूस को निर्धारित रास्ते से निकलवा दिया गया।
मुहर्रम का जुलूस बदले रास्ते से निकालने की सूचना मिली थी। गांव पहुंचकर स्थिति देखी थी। मारपीट की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों को शांत करा करके निर्धारित मार्ग से जुलूस निकलवा दिया गया। अब गांव में पूरी तरह शांति है। – ओजस्वी चावला, सीओ बिसौली
ये भी पढ़ें – बदायूं: दातागंज के स्वास्थ्य केंद्र गईं चार किशोरियां लापता, दिल्ली में मिली लोकेशन
