बहराइच: एकल विद्यालय की बहनों ने एसपी को बांधी राखी
बहराइच। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एकल विद्यालय के भाई बहन पहुंचे। सभी ने पुलिस अधीक्षक को रक्षा सूत्र बांधा। सभी ने एक दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को रक्षा पर्व मनाया गया। एकल विद्यालय अभियान संभाग के अध्यक्ष कृष्ण मोहन गोपाल की अगुवाई में महिलाएं और किशोरियां पहुंची। सभी …
बहराइच। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एकल विद्यालय के भाई बहन पहुंचे। सभी ने पुलिस अधीक्षक को रक्षा सूत्र बांधा। सभी ने एक दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को रक्षा पर्व मनाया गया। एकल विद्यालय अभियान संभाग के अध्यक्ष कृष्ण मोहन गोपाल की अगुवाई में महिलाएं और किशोरियां पहुंची। सभी ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञाननजय सिंह के साथ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को राखी बांधी।
मिठाई खिलाकर सभी ने रक्षा पर्व मनाया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। अंत में संभाग अध्यक्ष ने एसपी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कार्यलय के अन्य पुलिस कर्मी और एकल विद्यालय की बहनें शामिल रहीं।
पढ़ें-बरेली: आवेदन से चूके छात्रों को एक और मौका, 10 जून से भरे जाएंगे विश्वविद्यालय के परीक्षा फॉर्म
