बाराबंकी: मामा के साथ निकले 2 बच्चे लापता, दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। घर से मामा के साथ निकले दो बच्चे लापता हो गए। खोजबीन के दौरान मामा व बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। जिसपर पिता ने अपने साले के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी राम किशोर के यहां उसका साला महेंद्र कुमार निवासी खेवली थाना देवा करीब …

बाराबंकी। घर से मामा के साथ निकले दो बच्चे लापता हो गए। खोजबीन के दौरान मामा व बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। जिसपर पिता ने अपने साले के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी राम किशोर के यहां उसका साला महेंद्र कुमार निवासी खेवली थाना देवा करीब ढाई माह से उन्हीं के घर मे रहता था। वह प्रतिदिन रामकिशोर के पुत्र कृष्ण( 7) व दिव्यांश( 5) को स्कूल लाने व लेजाने का कार्य करने के साथ घर के सारे काम किया करता था। बीते सोमवार की शाम वह अपने भांजे कृष्ण व दिव्यांश के साथ घर से निकल गया था।

रात तक जब वह घर नहीं पहुचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन किसी का कोई पता नही लग सका। मंगलवार को पीड़ित पिता ने साले के साथ दोनों पुत्रों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने पिता की दी गई तहरीर पर बच्चों के मामा के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर बच्चों के मामा के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के साथ गुम हुए बच्चों व उनके मामा की तलाश की जा रही है।

पढ़ें-बहराइच: न्याय के लिए भटक रहा था पिता, दो वर्ष बाद पुलिस ने दर्ज किया युवती के अपहरण का मुकदमा

संबंधित समाचार