कल होगी चुनावों को समावेशी बनाने के लिए एशियन रीजनल फोरम की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को ‘एशियन रीजनल फोरम’ की बैठक डिजिटल तरीके से आयोजित करेगा जिसका विषय ‘चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागिता पूर्ण बनाना’ होगा। आयोग ने बुधवार को कहा कि यह बैठक आने वाले महीने में मेक्सिको में राष्ट्रीय मतदाता संस्थान द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र के लिए वैश्विक सम्मेलन’ से पहले आयोजित की …

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को ‘एशियन रीजनल फोरम’ की बैठक डिजिटल तरीके से आयोजित करेगा जिसका विषय ‘चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागिता पूर्ण बनाना’ होगा। आयोग ने बुधवार को कहा कि यह बैठक आने वाले महीने में मेक्सिको में राष्ट्रीय मतदाता संस्थान द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र के लिए वैश्विक सम्मेलन’ से पहले आयोजित की जा रही है।

उसने कहा कि वैश्विक सम्मेलन और क्षेत्रीय फोरम की बैठकों का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों और दुनिया के निर्वाचन निकायों के बीच तालमेल बनाना है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय एशियन रीजनल फोरम की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

ये भी पढ़ें – सीजेआई: वरिष्ठ वकीलों को तत्काल सुनवाई के लिए याचिकाओं का उल्लेख करने की नहीं दी अनुमति

 

संबंधित समाचार