आय से अधिक संपत्ति मिली, नगर निगम अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
इंदौर। इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी की आय से ज्यादा संपत्ति मिलने पर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आनंद कुमार यादव ने बताया कि नगर निगम के सहायक इंजीनियर और रीजनल पार्क …
इंदौर। इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी की आय से ज्यादा संपत्ति मिलने पर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आनंद कुमार यादव ने बताया कि नगर निगम के सहायक इंजीनियर और रीजनल पार्क के प्रभारी देवानंद पाटिल के खिलाफ ‘‘गोपनीय जांच’’ में पता चला है कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने चल-अचल सम्पत्तियां खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च की है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम में 1989 के दौरान नौकरी शुरू करने वाले पाटिल ने अपने 33 साल के सेवाकाल में वेतन-भत्तों से 95.50 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि गुजरे बरसों में दायर आयकर रिटर्न में उनकी पत्नी की कुल 27.50 लाख रुपये की आय दिखाई गई है। यादव ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में पाटिल की जिन संपत्तियों का पता चला है, उनमें दो मंजिलों वाला एक बंगला, तीन भूखंड और चार फ्लैट शामिल हैं। डीएसपी ने कहा कि गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे पाटिल के ठिकानों पर हालांकि अब तक छापे नहीं मारे गए हैं, लेकिन उनके खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- Video: शक्तिमान का सड़कछाप बयान!, कहा- लड़की सेक्स के लिए बोले तो वो धंधा कर रही है, आमिर पर भी भड़के
