हल्द्वानी: डीएम साहब…ककोड़ में सरकारी स्कूलों की छत टपक रहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शिविर कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर राजस्व, अतिक्रमण, सड़क, बिजली, नजूल भूमि, पेयजल, अतिक्रमण, शस्र लाइसेंस, पेंशन की 69 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण कर इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शिविर कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर राजस्व, अतिक्रमण, सड़क, बिजली, नजूल भूमि, पेयजल, अतिक्रमण, शस्र लाइसेंस, पेंशन की 69 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण कर इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में ओखलकांड के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम पंचायत ककोड़ में विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छत टपक रही है। कक्षाओं में पानी आने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। आपदा मद से इन छतों की मरम्मत की मांग की है। झूतिया निवासी धीरज शर्मा ने शिकायत करते हुए कहा कि किसानों को पिछले साल आई आपदा में हुए नुकसान का भी मुआवजा नहीं मिला है।

जयपुर पाडली के ग्राम प्रधान ने जंगल से सटे गांवों में वन्यजीव फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, आमनज में भी वन्यजीवों को जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने सुरक्षा दीवार व सोलर फेंसिंग की मांग की है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाबी रोड के सचिव ने कहा कि हल्द्वानी में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के नाम, अंकित शिलापट, स्मारक स्तंभ जो सार्वजनिक स्थलों में बनाए गए हैं उनकी हालत जीर्णशीर्ण हो चुकी है।

उन्होंने स्मारकों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण की मांग की।  ग्राम प्रधान बजूनिया हल्दू कठघरिया ने कहा कि पनियाली मार्ग जलभराव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर इंटर लॉकिंग टाइल्स या आरसीसी रोड बनाने का अनुरोध किया। सभी शिकायतों पर डीएम गर्ब्याल ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अशोक जोशी, एमएनए पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, डीपीओ व्योमा जैन, एसआई रवि सनवाल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार