बिजनौर: हेलमेट नहीं लगाकर स्कूली बस चलाने का चालान कोर्ट में फंसा, दरोगा तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। थाने में तैनात दरोगा द्वारा चालक का हेलमेट न लगाकर बस चलाने के आरोप मे स्कूल बस सीज कर काटा गया चालान न्यायालय में फंस गया है। जुडिशल मजिस्ट्रेट ने इस बाबत दरोगा को न्यायालय में तलब किया है। पांच अगस्त को बढ़ापुर थाने में तैनात दरोगा गजेंद्र सिंह ने एसएस बाजवा मॉडर्न …

बिजनौर,अमृत विचार। थाने में तैनात दरोगा द्वारा चालक का हेलमेट न लगाकर बस चलाने के आरोप मे स्कूल बस सीज कर काटा गया चालान न्यायालय में फंस गया है। जुडिशल मजिस्ट्रेट ने इस बाबत दरोगा को न्यायालय में तलब किया है। पांच अगस्त को बढ़ापुर थाने में तैनात दरोगा गजेंद्र सिंह ने एसएस बाजवा मॉडर्न अकादमी की सात बसों को सीज कर दिया था।

स्कूल बसों में से एक 17 सीटर मिनी बस को दरोगा गजेंद्र सिंह ने चालक मोहम्मद अशरफ द्वारा हेलमेट न लगाकर बस चलाने के आरोप में सीज किया है। वाहनों को रिलीज कराने के लिए जब फाइल न्यायालय ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट नगीना महिमा चौधरी के पास गई तो एक बस चालक द्वारा हेलमेट न लगाकर चलाने के आरोप में सीज किए जाने की कार्रवाई देख वह चौंक गईं।

न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा, बस चालक का हेलमेट न लगाने के आरोप में बस को सीज किए जाने की कार्रवाई समझ में नहीं आ रही है, इसे समझाने के लिए उक्त दरोगा को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए तलब किया है। इसके अलावा न्यायालय ने इस बात का भी नोटिस लिया कि केवल पांच मिनट के भीतर दरोगा ने बाजवा अकादमी की सात बसों को कैसे सीज कर दिया। वहीं दरोगा गजेंद्र सिंह की इस कार्रवाई से जहां स्कूल प्रबंधन को समस्या का सामना करना पड़ा है।

बीते एक सप्ताह से बाजवा अकादमी के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप होने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पडा है। वही दरोगा गजेंद्र सिंह द्वारा की गई इस अजब-गजब कार्रवाई से पुलिस की छवि पर भी प्रश्नचिहिन लग रहा है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर : जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार