बहराइच: एसडीएम ने सीएचसी पयागपुर का किया निरीक्षण, बंद मिला एक्सरे मशीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सीएचसी पयागपुर का गुरुवार को उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सरे मशीन का संचालन बंद मिला। टेक्नीशियन ने बताया कि केमिकल न होने से एक्सरे मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। एसडीएम ने लेबर रूम और अन्य व्यवस्थाएं जांची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार ने औचक …

बहराइच। सीएचसी पयागपुर का गुरुवार को उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सरे मशीन का संचालन बंद मिला। टेक्नीशियन ने बताया कि केमिकल न होने से एक्सरे मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। एसडीएम ने लेबर रूम और अन्य व्यवस्थाएं जांची।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सरे मशीन का संचालन बंद मिला। जानकारी लेने पर लैब टेक्नीशियन ने बताया कि एक्सरे में जो स्त्री फिल्म लगती है, उसके खुलने का केमिकल नही है। जिससे संचालन नहीं हो पा रहा है।

इसके बाद एसडीएम ने महिला मरीजों के ठहरने, लेबर रूम जांची। लेबर रूम में कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षक डॉ. विकास वर्मा को निर्देशित किया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। इस दौरान डॉक्टर भारती, बीपीएम अनुपम शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : नगर आयुक्त ने मोहर्रम के ताजिया जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

 

संबंधित समाचार