केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला, ‘फ्री सुविधा बंद करने की कोशिश हो रही है, क्या सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है?’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। फ्री सुविधाओं के मुद्दे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की सरकार  पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से जिस तरीके से जनता को फ्री दी जाने वाली सुविधाओं का जबरदस्त तरीके से विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि …

नई दिल्ली। फ्री सुविधाओं के मुद्दे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की सरकार  पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से जिस तरीके से जनता को फ्री दी जाने वाली सुविधाओं का जबरदस्त तरीके से विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सारी मुफ्त की सुविधाओं को बंद किया जाए. क्या केंद्र सरकार की आर्थिक हालत ज्यादा खराब तो नहीं हो गई है?

केजरीवाल ने कहा कि इससे मन में एक शक पैदा होता है। इतना जबरदस्त तरीके से विरोध क्यों किया जा रहा है। अचानक लोगों के हितों की चीजों का विरोध क्यों किया जा रहा है। सैनिकों को पेंशन देकर हम अहसान नहीं करते है। उस पेंशन के बिल को खत्म करने के लिए ये अग्निवीर लेकर आए हैं। आठवां वेतन आयोग बनने वाला था, लेकिन अब कह रहे हैं कि अब हम आठवां वेतन नहीं बनाएंगे, क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि यह देश के इतिहास में पहली बार है कि केंद्र ने उनकी अग्निपथ योजना को सही ठहराते हुए कहा कि वे ऐसा कर रहे हैं इसलिए उन्हें अब रक्षा कर्मियों को पेंशन का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। केंद्र ने बार-बार दोहराया है कि उनके पास पैसा नहीं है, राज्यों को दिया गया पैसा कम कर दिया है। टैक्स कलेक्शन 2014 की तुलना में बहुत अधिक हुआ है, लेकिन उनके पास पैसा नहीं है। पैसा कहां जा रहा है?

उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कभी भी सरकार ने बुनियादी खाद्यान्न पर टैक्स नहीं लगाया। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 1000 करोड़ से अधिक है। वे अब कह रहे हैं कि सरकार की सभी मुफ्त चीजें खत्म होनी चाहिए, सरकारी स्कूलों, अस्पतालों में फीस ली जानी चाहिए। फ्री राशन बंद करने की बात कह रहे हैं। केंद्र का सारा पैसा कहां गया? वे इस सरकारी पैसे से अपने दोस्तों का कर्ज माफ कर रहे हैं। उन्होंने अपने अरबपति दोस्तों के टैक्स भी माफ कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- कोयला तस्करी मामले में ईडी ने आठ आईपीएस अधिकारियों को किया तलब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म