हल्द्वानी: पर्स से गायब हुई सोने की अंगूठी, भिड़ीं दो सहेलियां…कोतवाली पहुंचा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सहेली के घर पर्स छोड़ कर महिला की सोने की अंगूठी गायब हो गई। उसने जब इस बात की शिकायत सहेली से की तो वह पति संग लड़ने उसके घर पहुंच गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आवास विकास निवासी किरन पत्नी सूरज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सहेली के घर पर्स छोड़ कर महिला की सोने की अंगूठी गायब हो गई। उसने जब इस बात की शिकायत सहेली से की तो वह पति संग लड़ने उसके घर पहुंच गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

आवास विकास निवासी किरन पत्नी सूरज ने पुलिस को बताया कि बीते बुधवार को वह पीडब्ल्यूडी  कॉलोनी निवासी सहेली दीक्षा के घर गई थी। उसका कहना है कि उसने अपना पर्स दीक्षा के घर पर छोड़ दिया और दोनों साथ खरीदारी करने बाजार चले गए। वापस लौटने पर किरन ने अपना पर्स उठाया और घर चली गई।

घर पहुंचने पर जब उसने अपना पर्स देखा तो पाया कि पर्स में रखी सोने की अंगूठी गायब थी। उसने फौरन सहेली दीक्षा को फोन किया और अंगूठी चोरी होने की बात कही। जिस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद दीक्षा अपने पति हिमांशु पांडे के साथ उसके घर आ धमकी और झगड़ने लगी।

इस दौरान उसने अपनी सहेली को जान से मारने की धमकी की। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार