संन्यास का संकेत देने के बाद पहला मैच हारी सेरेना विलियम्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोरंटो। सेरेना विलियम्स पेशेवर टेनिस से संन्यास का संकेत देने के बाद जब पहली बार कोर्ट पर उतरी तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दर्शकों ने 23 वर्षीय सेरेना का खड़े होकर अभिवादन किया लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने न मुस्कान बिखेरी ना हाथ हवा में लहराया। "she will be the next Serena Williams" …

टोरंटो। सेरेना विलियम्स पेशेवर टेनिस से संन्यास का संकेत देने के बाद जब पहली बार कोर्ट पर उतरी तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दर्शकों ने 23 वर्षीय सेरेना का खड़े होकर अभिवादन किया लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने न मुस्कान बिखेरी ना हाथ हवा में लहराया।

दर्शक इस बीच अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें लेते रहे। अमेरिका की इस 40 वर्षीय खिलाड़ी को नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बेलिंडा बेनसिच ने 6-2, 6-4 से हराया। बेनसिच का सामना दो बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन गार्बिने मुगुरुजा से होगा, जिन्होंने काया कानेपी को 6-4, 6-4 से हराया। एक अन्य मैच में बियांका आंद्रीस्कु ने अलिज़े कॉर्नेट को 6-3, 4-6, 6-3 से पराजित किया।

ये भी पढ़ें:- पेशेवर सर्किट पर पिछले साल मिली पहली हार को भुलाकर फिर से रिंग में उतरने को तैयार विजेंदर, 17 अगस्त को मुकाबला

संबंधित समाचार