बरेली: पत्नी पर केरोसिन डालकर लगाई आग, हालत गंभीर, FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। आग से झुलस रही महिला की चीखें सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

बरेली, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। आग से झुलस रही महिला की चीखें सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बारादरी के रहने वाले मनजीत ने बताया कि उनकी मां लता वर्मा और पिता नरेश वर्मा में पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बुधवार की रात उसके पिता घर आए और झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर नरेश वर्मा ने पत्नी पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। इससे महिला चीखने लगी, उनकी चीख सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और आग को बुझाया।

हालांकि तब तक लता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मनजीत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संबंधित समाचार