बरेली: 239 अमृत सरोवर 15 तक हर हाल में हों तैयार- सीडीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीडीओ जगप्रवेश ने गुरुवार को वीडियाे कांफ्रेसिंग के जरिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में 15 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अमृत सरोवर बना दिए जाएं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। अब तक 128 अमृत सरोवर बन चुके हैं। सीडीओ ने तीन दिन में …

बरेली, अमृत विचार। सीडीओ जगप्रवेश ने गुरुवार को वीडियाे कांफ्रेसिंग के जरिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में 15 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अमृत सरोवर बना दिए जाएं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। अब तक 128 अमृत सरोवर बन चुके हैं।

सीडीओ ने तीन दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जहां पर काम अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने शुक्रवार 12 अगस्त तक अब तक अमृत सरोवर के हुए कार्य की फोटो संबंधित अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए हैं। कहा कि 15 अगस्त तक सभी 239 सरोवर पर झंडारोहण कराया जाए।

यह भी पढ़ें- बरेली: जहरखुरानी गिरोह का आतंक, नशीला बिस्कुट खिलाकर बस यात्री को लूटा

संबंधित समाचार