पीलीभीत: शोहदों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवती को खेत में खीचा, अश्लील हरकत कर बनाई वीडियो
अमृत विचार, पीलीभीत। रक्षाबंधन के दिन पुलिस प्रशासन बेटियों की सुरक्षा के बड़े बड़े दावे कर रहा था। वहीं शोहदे इन दावों की पोल खोल गए। बैंक से काम निपटाकर लौट रही युवती को तीन शोहदों ने दिनदहाड़े पकड़ लिया। उसे खेत मे खींच ले गए और अश्लील हरकतें की। युवती को धमकाते हुए वीडियो …
अमृत विचार, पीलीभीत। रक्षाबंधन के दिन पुलिस प्रशासन बेटियों की सुरक्षा के बड़े बड़े दावे कर रहा था। वहीं शोहदे इन दावों की पोल खोल गए। बैंक से काम निपटाकर लौट रही युवती को तीन शोहदों ने दिनदहाड़े पकड़ लिया। उसे खेत मे खींच ले गए और अश्लील हरकतें की। युवती को धमकाते हुए वीडियो भी बनाते रहे। शिकायत के बाद दिनभर पुलिस भाजपाइयों के दबाव में मामला टरकाती रही। इसके बाद देर शाम कार्रवाई करने के दावे किए जाने लगे।
घटना गजरौला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दो बजे हुई। एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह काम के सिलसिले में बैंक गयी थी। वहां से वापस जा रही थी। रास्ते में प्रदीप, अभिषेक, निखिल ने उसे पकड़ लिया। नजदीक के खेत मे ले गए और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो उसको धमकाते हुए वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देते रहे।
किसी तरह युवती छूटकर घर पहुँची। इसके बाद थाना जाकर तहरीर दी। शोहदों के बचाव में कुछ भाजपाई दबाव बनाने लगे। जिसके बाद पुलिस भी टालमटोल करने लगी। शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में वीडियो भी वायरल होने लगे। तब साख बचाने को सुध ली गयी। घटना ने त्योहार के दिन सुरक्षा बंदोबस्त की पोल खोल दी है।
युवती से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है—आशुतोष रघुवंशी, इंस्पेक्टर गजरौला।
