बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सुभाषनगर के शिवकुटी में रहने वाले 40 वर्षीय अरविंद बहेड़ी में क्रैक्स बनाने की फैक्ट्री …

बरेली, अमृत विचार। बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना सुभाषनगर के शिवकुटी में रहने वाले 40 वर्षीय अरविंद बहेड़ी में क्रैक्स बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार को वह फैक्ट्री से काम कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह देवरनियां रोड पर पहुंचा उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोन कर अरविंद के परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: इजराइल फिलिस्तीनी मुसलमानों पर बमबारी बन्द करे, वरना खतरनाक नतीजा भुगतना पड़ेगा- उलेमा

संबंधित समाचार