भाजपा नेता शेष नारायण मिश्रा के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का शुक्रवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिश्रा किडनी के संक्रमण से पीड़ित थे और लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का शुक्रवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिश्रा किडनी के संक्रमण से पीड़ित थे और लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को सुबह उनका निधन हो गया। उनके परिजनों ने बताया कि मिश्रा का अंतिम संस्कार आज ही उनके गृह जनपद गोंडा में होगा।

उन्हों चार दिन पहले ही इलाज के लिए एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. इसके पहले उनका इलाज लखनऊ के ही डिवाइन हॉस्पिटल में चल रहा था। उस दौरान प्रदेश के चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल जाकर उनकी सेहत की जानकारी ली थी।

मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीटर पर कहा, “भाजपा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शेष नारायण मिश्रा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

पढ़ें-भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है: शेष नारायण मिश्रा

संबंधित समाचार