श्री दरबार साहिब परिसर में बालिका का शव मिलन से मचा हड़कंप

श्री दरबार साहिब परिसर में  बालिका का शव मिलन से मचा हड़कंप

 अमृतसर। श्री दरबार साहिब परिसर में हाथ धोने के स्थान पर करीब पांच साल की एक बालिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि बालिका की मौत …

 अमृतसर। श्री दरबार साहिब परिसर में हाथ धोने के स्थान पर करीब पांच साल की एक बालिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि बालिका की मौत के राज से पर्दा हट सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार बालिका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव मिलने के बाद जब पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि एक महिला बालिका को गोद में उठाए श्री दरबार साहिब के आसपास घूम रही थी।

महिला के साथ एक छोटा लड़का भी चल रहा था। संदिग्ध महिला बाद में काले रंग का एक ट्राली बैग और सफेद रंग का हैंड बैग लेकर घूमती नजर आई है। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई है। महिला और बालक की पहचान करवाई जा रही है ताकि मृत बालिक की मौत के रहस्य का खुलासा किया जा सके। पुलिस उपायुक्त मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि महिला को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने एक बार फिर नापाक हरकत को दिया अंजाम, पुलिस टीम पर की फायरिंग, एक जख्मी