शाहजहांपुर: मायके पहुंचने से पहले महिला हुई हादसे का शिकार, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व पर पति के साथ बाइक से भाई को राखी बांधने जा रही महिला मायके पहुंचने के चंद फासले पर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें उसकी जान चली गई और पति व एक वर्ष की मासूम बेटी घायल हो गई। फर्रुखाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव शाम को घर पहुंचा …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व पर पति के साथ बाइक से भाई को राखी बांधने जा रही महिला मायके पहुंचने के चंद फासले पर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें उसकी जान चली गई और पति व एक वर्ष की मासूम बेटी घायल हो गई। फर्रुखाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव शाम को घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर में रक्षाबंधन त्योहार पर रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रहीं थीं। गांव में मातमी सन्नाटा नजर आ रहा था।

जलालाबाद के गांव ककराला निवासी मिथिलेश सिंह अपनी पत्नी सिम्मी (36) को शुक्रवार तड़के बाइक से रक्षाबंधन पर्व पर उसके मायके फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव मझौला में भाई को राखी बंधवाने के लिए ले जा रहा था। सिम्मी की गोद में एक वर्ष की बेटी गुड़िया थी। तड़के करीब 4: 30 बजे जब मायके की दूरी दो किलोमीटर रह गई, तभी उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 15 फिट गहरी खाईं में जा गिरी।

जिसमें पति-पत्नी और मासूम बच्ची घायल हो गई। हल्का अंधेरा होने की वजह से वह लोग लगभग आधा-पौन घंटा मौके पर पड़े रहे, इसी दौरान किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक सिम्मी की सांसे थम चुकीं थीं। गंभीर घायल मिथिलेश सिंह के मोबाइल से पुलिस ने उसके घर वालों को दुर्घटना की सूचना दी और घायल मिथलेश सिंह व छोटी बेटी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना कायमगंज की पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर पोस्टमार्टम के बाद शाम को जब शव ककराला स्थित घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन पर्व की खुशियां काफूर हो चुकीं थी, घर से केवल रोने-बिलखने की ही आवाजें आ रहीं थीं। सिम्मी की मौत से नौ वर्षीय बेटी अनुशिका, सात वर्षीय बेटे लड्डू और एक वर्ष की गुडिया के सिर से मां का साया छिन गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ढाई घाट गंगा तट पर जल भरने गए किशोर की डूबने से मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव