गाजियाबाद: महंत ने समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश…जानें पूरा मामला
गाजियाबाद। जिले में एक महंत ने अपने समर्थकों के संग मिलकर ऐसी हिमाकत की जिसे सुनकर लोग भी हैरत में पड़ गए। बता दें कि महंत ने समर्थकों के झुंड के संग दो पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा …
गाजियाबाद। जिले में एक महंत ने अपने समर्थकों के संग मिलकर ऐसी हिमाकत की जिसे सुनकर लोग भी हैरत में पड़ गए। बता दें कि महंत ने समर्थकों के झुंड के संग दो पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आत्मदाह करने जा रहे महंत को रोकने समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद समर्थकों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी।
बता दें कि गाजियाबाद जनपद के हिंडन विहार क्षेत्र में शिवमंदिर बालाजी धाम है। मंदिर के मंहत मछेंद्रनाथ गुरुवार को नदंग्राम कोतवाली के बाहर अपने समर्थकों के संग धरने पर बैठे थे। बता दें कि मंहत एक मारपीट के मामले में नामजद आरोपी इमरान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान महंत पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे थे कि पुलिसकर्मी रूपये लेकर आरोपियों को बचा रही है। जबकि पुलिस ने इस मामले में दो हमलावरों की गिरफ्तारी की है।
आपको बता दें कि बीती रात मंहत अपने समर्थकों का हुजूम लेकर कोतवाली पहुंचे और थाने का घेराव करने लगे। हालांकि, पुलिसकर्मियों के समझने के बाद महंत को वहां से हटाया गए। आरोप है कि मंदिर के बाहर महंत ने पुलिसकर्मियों और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उडेल दिया और माचिस जलाने लगे। इस पर समर्थक भी महंत का सहयोग करने लगे। बता दें कि किसी तरह पुलिसकर्मियों ने महंत के हाथ से माचिस छीन ली समर्थकों ने पुलिसवालों पर हमला कर दिया।
आपको बता दें कि नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि समर्थकों ने हेड कॉन्सटेबल संजय पुंडिर, कॉन्सटेबल आयुश महामुनी और कॉन्सटेबल विकास मलिक की वर्दी फाड़ दी। हेड कॉन्सटेबल संजय पुंडिर और कॉन्सटेबल आयुश महामुनी का सिर फोड़ दिया। दोनों घायलों को भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:- मेरठ : न्याय की ऐसी गुहार, आत्मदाह का प्रयास कर लगाई पुकार…जानें पूरा मामला
