श्रीदेवी की Birth Anniversary पर भावुक हुईं जान्हवी कपूर, मां को यादकर फोटो की शेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सिरी पर उन्हें याद कर भावुक हो गयी। श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर उन्हें याद कर भावुक हो गयी। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां श्रीदेवी की पुरानी फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके साथ इमोशनल नोट …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सिरी पर उन्हें याद कर भावुक हो गयी। श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर उन्हें याद कर भावुक हो गयी। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां श्रीदेवी की पुरानी फोटो शेयर की है।

उन्होंने इसके साथ इमोशनल नोट भी लिखा है। यह तब की फोटो है, जब जान्हवी बहुत छोटी थीं। अपनी बेटी को गले से चिपकाए श्रीदेवी बहुत खुश नजर आ रही हैं।

मां श्रीदेवी के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा,“’हैप्पी बर्थडे मम्मा। मैं आपको हर दिन और भी ज्यादा याद करती हूं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी।”

पढ़ें-श्रीदेवी के Birthday पर जाह्नवी हुई भावुक, कहा- ‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा, मुझे आपकी बहुत याद आती है’

संबंधित समाचार