सलमान रुश्दी पर हुये जानलेवा हमले की कंगना रनौत ने की निंदा, कहा- मेरे पास शब्द नहीं हैं…
मुंबई। दुनिया के जानेमाने लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला होने के बाद वो अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक रुश्दी के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। हमले के बाद रुश्दी खून से लथपथ पड़े हुए थे। उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। …
मुंबई। दुनिया के जानेमाने लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला होने के बाद वो अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक रुश्दी के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। हमले के बाद रुश्दी खून से लथपथ पड़े हुए थे। उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है।
इस बीच सलमान रुश्दी पर हुए हमले की लोग निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्स के भी इस पर रिएक्शन सामने आए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस जानलेवा हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा, ”इन जिहादियों ने एक और भयावह घटना को अंजाम दिया। द सैटेनिक वर्सेज अपने समय की सबसे अच्छी किताबों में से एक है… मेरे पास शब्द नहीं हैं… स्तब्ध हूं”।
सलमान रुश्दी को पहली बार जान से मारे जाने की धमकी उनकी विवादित किताब ‘द सैनेटिक वर्सेज’ के लिए अस्सी के दशक में ईरान से मिली थी। 1988 में किताब को ईरान में बैन कर दिया गया था। ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने रुश्दी को जान से मारने का धार्मिक आदेश जारी किया था।
यह भी पढ़ें:-लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले को Swara Bhaskar और Javed Akhtar ने बताया शर्मनाक
