बहराइच: अज्ञात बाइक सवारों ने तीन को पीटा, चाकू से किया हमला, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/बहराइच। जिले के जतौरा गांव निवासी तीन लोग शनिवार को खेत में घास काटने जा रहे थे। तभी बाइक सवार लोग आ गए। सभी ने अकारण पिटाई कर दी। इसके बाद चाकू से तीन लोगों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों …

जरवल रोड/बहराइच। जिले के जतौरा गांव निवासी तीन लोग शनिवार को खेत में घास काटने जा रहे थे। तभी बाइक सवार लोग आ गए। सभी ने अकारण पिटाई कर दी। इसके बाद चाकू से तीन लोगों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम जतौरा निवासी विनोद कुमार पुत्र मोहन, सबील पुत्र जनीज और अजय पुत्र राम मिलन शनिवार शाम को घास काटने के लिए खेत जा रहे थे। मकान से कुछ दूरी पर सभी पहुंचे। तभी बाइक सवार लोग आ गए। सभी ने बिना कारण के ही तीनों की पिटाई कर दी। पिटाई का विरोध करने पर बाइक सवार तीन लोगों ने ताबड़तोड़ सभी पर चाकू से हमला कर दिया। किसी के पेट तो किसी के सीने में चाकू लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

इस पर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां डाॅक्टरों की टीम ने सभी का इलाज शुरू किया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घायल लोगों ने परिवार के विश्शू पुत्र जगजीवन ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

किशोरी को खेत में ले जा रहे थे आरोपी

ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार लोग शुकव्रर को भी गांव में दिखे थे। एक 13 वर्षीय किशोरी को खेत में ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के माता पिता के आ जाने से सभी मौके से भागने में सफल रहे। सभी का कहना है कि गांव में कोई अजीब हरकत कर रहा है। पुलिस भी पकड़ नहीं पा रही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंडित की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार