देहरादून: डॉ. विशाखा को मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड, मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को दिलाई थी मृत्युदंड की सजा
देहरादून, अमृत विचार। दुष्कर्म के बाद मासूम की नृशंस हत्या करने वाले को मृत्युदंड दिलाने वालीं आईपीएस अधिकारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड दिया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 20 दिसम्बर 2020 को हरिद्वार के एक मौहल्ले में एक बच्ची के साथ …
देहरादून, अमृत विचार। दुष्कर्म के बाद मासूम की नृशंस हत्या करने वाले को मृत्युदंड दिलाने वालीं आईपीएस अधिकारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड दिया जाएगा।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 20 दिसम्बर 2020 को हरिद्वार के एक मौहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। उक्त प्रकरण की विवेचना कर रहीं सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर हरिद्वार के पद पर तैनात डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने इस अभियोग से संबंधित मुख्य अभियुक्त रामतीर्थ को उसी दिन तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अभियुक्त के घर की दूसरी मंजिल से लापता बच्ची का शव बरामद किया। पूछताछ में उसके द्वारा कबूल किया गया कि उसने राजीव के साथ मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर छिपाकर रख दिया था।
26 दिसंबर 2020 को उक्त घटना के अभियुक्त राजीव कुमार की सहायता करने में उसके भाई गंभीर चंद उर्फ गौरव को धारा 212 के तहत गिरफ्तार किया गया तथा 28-12-20 को अभियुक्त को सुलतानपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार गया।
डॉ. विशाखा अशोक भदाणे द्वारा एकत्र किये गये साक्ष्यों एवं समय पर प्रस्तुत किये गये गवाहों के आधार पर विशेष न्यायाधीश, हरिद्वार ने आरोपी रामतीरथ को मृत्युदंड एवं अर्थदंड से दंडित किया तथा अभियुक्त राजीव कुमार को साक्ष्य छिपाने के मामले में 05 वर्ष की सजा एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को उत्कृष्ट विवेचना किये जाने के लिए ’’अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। डीजीपी अशोक कुमार ने डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
