श्रीकांत त्यागी मामले में नाम आने के बाद भड़के स्वामी, नोएडा पुलिस कमिश्नर को भेजा नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीकांत त्यागी मामले में नाम लिए जाने से नाराज होकर गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के खिलाफ 11.5 करोड़ की लीगल नोटिस भेजा है। मौर्य पर श्रीकांत त्यागी की गाड़ी को विधानसभा का पास दिलाने के आरोप लगे हैं। नोएडा …

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीकांत त्यागी मामले में नाम लिए जाने से नाराज होकर गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के खिलाफ 11.5 करोड़ की लीगल नोटिस भेजा है। मौर्य पर श्रीकांत त्यागी की गाड़ी को विधानसभा का पास दिलाने के आरोप लगे हैं। नोएडा की एक सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने सहित अन्य मामलों में श्रीकांत त्यागी को अरेस्ट किया गया है।

बिना जांचे परखे लिया गया मेरा नाम- स्वामी प्रसाद

स्वामी प्रसाद मौर्य का आरोप है कि तत्थों को जांचे बिना पुलिस गैर-जिम्मेदारी से उनका नाम ले रही है और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आज एक ट्वीट किया, ‘पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने विधानसभा पास को लेकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण में बिना जांच-पड़ताल किए गैर जिम्मेदाराना हरकत कर प्रेस के माध्यम से पूरे देश में मेरी छवि-प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता को धूमिल करने का प्रयास किया, उसके परिप्रेक्ष्य में मानहानि करने संबंधी कानूनी नोटिस भेजी।’ सपा नेता ने हाई कोर्ट के वकील जे.एस.कश्यप के जरिए मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस 12 अगस्त को यानी कल ही भेजी गई थी जिसकी कॉपी उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर की है।

बीजेपी पर भी हमला बोल चुके हैं स्वामी प्रसाद

स्वामी प्रसाद इस मामले में बीजेपी को भी निशाना बना चुके हैं। दो दिन पहले उन्होंने देवरिया दौरे पर आरोप लगाया था कि वह अपना पाप छुपाने के लिए बातें बनाती है। उन्होंने कहा था, ‘ बीजेपी अपने पाप का चादर किसी और पर डालने की कोशिश कर रही है। बीजेपी अपने पाप को छुपाने के लिए बात बनाने में माहिर है। जब देखा कि बीजेपी बदनाम हो रही है तो फिर ढूंढकर स्वामी प्रसाद मौर्या का नाम खोज लाए। हमको लगता है अभी भी स्वामी प्रसाद मौर्या के नाम का भय बीजेपी नेताओं के दिल से नहीं गया है।’ गिरफ्तारी के बाद श्रीकांत त्यागी ने कहा था कि उसकी गाड़ी पर विधानसभा सचिवालय का जो स्टिकर लगा है वह उसे स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : श्रीकांत त्यागी के खिलाफ अब एक और मुकदमा दर्ज करने को दी गयी तहरीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव