बीजेपी और कांग्रेस ने पिछले 50 सालों से स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर आम आदमी को ठगा है: आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 50 वर्षों से स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर आम आदमी को ठगा है। आप नेता एवं आप के हमीरपुर जिले के मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में क्षेत्रीय अस्पतालों से लेकर …

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 50 वर्षों से स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर आम आदमी को ठगा है। आप नेता एवं आप के हमीरपुर जिले के मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में क्षेत्रीय अस्पतालों से लेकर जिला अस्पतालों तक हर व्यक्ति सुविधाओं को लेकर परेशान है। शर्मा ने कहा,“न तो अस्पताल में स्टाफ उपलब्ध है और न ही डॉक्टर उपलब्ध हैं। न ही वहां सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां तक ​​कि अल्ट्रासाउंड मशीनें भी ठप पड़ी हैं। अनुमंडल स्तर के अस्पताल महज रेफरल अस्पताल बनकर रह गए हैं।” आप नेता ने कहा कि हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में मरने वालों की संख्या पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवा मामला आया सामने, 22 साल की अफ्रीकी युवती एलएनजेपी में एडमिट

 


संबंधित समाचार