हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान की ढाल बने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कही दी यह बात

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं ने देश भक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मीडिया कर्मियों से बातचीत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं ने देश भक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान अजय भट्ट पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस विवादित बयान का बचाव करते नजर आए जिसमें महेंद्र भट्ट ने ये कहा था कि जिस व्यक्ति के मकान पर झंडा लहराता नजर नहीं आएगा वह विश्वास के योग्य नहीं होगा। अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एक सुलझे हुए इंसान हैं और वे ऐसा बयान नहीं दे सकते, मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं और अगर कहा भी तो उसे देशहित में कार्यकर्ताओं को प्ररित करने के लिए कहा होगा।

वहीं, यह पूछे जाने पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा असल मुद्दों को दरकिनार कर आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर केवल तिरंगे के सहारे पार्टी को प्रमोट कर रही है और जबरन झंडा खरीदने और फहराने का दबाव बन रही है जबकि यह लोगों को फ्री दिए जाने चाहिए थे ,इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि झंडे की बिक्री से खादी आश्रम और जिन स्वयं सहायता समूहों को काम मिला उन्हें फायदा हुआ है। इसमें पार्टी को क्या फायदा, हां अगर कांग्रेस को ऐसा लगता है तो वह भी झंडे की एक फैक्ट्री लगा सकती है। बहरहाल इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बयानों का घमासान चल रहा है और कांग्रेस हर हाल में विपक्ष का धर्म निभाती नजर आ रही है।

संबंधित समाचार