अयोध्या: तिरंगा यात्रा निकाल होमगार्ड जवानों ने दिया देशभक्ति का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत होमगार्ड के जवानों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर हर-घर तिरंगा अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर लोगों को प्रेरित किया। देशभक्ति के रंग में रंगे होमगार्ड के जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भी लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। शहर …

अयोध्या। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत होमगार्ड के जवानों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर हर-घर तिरंगा अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर लोगों को प्रेरित किया।

देशभक्ति के रंग में रंगे होमगार्ड के जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भी लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। शहर के नगर निगम परिसर से निकली यह यात्रा गांधी सभागार में जाकर समाप्त हुई, जहां मौजूद सांसद लल्लू सिंह ने उन्हें संबोधित किया।

उन्होंने होमगार्ड जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने साथ ही उनके अमूल्य योगदान के लिए अभार व्यक्त किया। इससे पहले जवानों ने सांसद लल्लू सिंह को गॉर्ड ऑफ आनर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी प्रशांत वर्मा, जिला होमगार्ड कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें-लखनऊ : होमगार्ड जवानों को ड्यूटी भत्ते के बराबर मिलेगा प्रशिक्षण भत्ता

संबंधित समाचार