रुद्रपुर: स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शनिवार दोपहर एक स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर रेशमबाड़ी निवासी 18 वर्षीय अनिल अपनी मां राजेश्वरी के साथ बाइक से गंगापुर रोड स्थित कौशल्या इनक्लेव जा रहा …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शनिवार दोपहर एक स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर रेशमबाड़ी निवासी 18 वर्षीय अनिल अपनी मां राजेश्वरी के साथ बाइक से गंगापुर रोड स्थित कौशल्या इनक्लेव जा रहा था। गंगापुर रोड पर तेज गति से आ रही जेपीएस स्कूल की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अनिल और उसकी मां घायल हो गए। यह देख चालक बस समेत फरार हो गया। इस पर आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने से एसआई पूरन सिंह, एसआई धीरज टम्टा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार