रुद्रपुर: रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके गई थी मां, घर पर बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रम्पुरा कटोरी मंदिर निवासी अंजू गुप्ता रक्षाबंधन त्योहार के कारण अपनी बेटी के साथ मायके गये हुई थी। जबकि घर में उनका 18 वर्षीय बेटा वंश गुप्ता अकेला था। बताया जा रहा है कि देर रात वंश गुप्ता ने अज्ञात कारणों के चलते बेडशीट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रम्पुरा कटोरी मंदिर निवासी अंजू गुप्ता रक्षाबंधन त्योहार के कारण अपनी बेटी के साथ मायके गये हुई थी। जबकि घर में उनका 18 वर्षीय बेटा वंश गुप्ता अकेला था। बताया जा रहा है कि देर रात वंश गुप्ता ने अज्ञात कारणों के चलते बेडशीट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसका चचेरा भाई विक्की गुप्ता वहां पहुंचा तो उसने शव को लटके हुए देखा। जिसके बाद उसने शोर मचाया।

सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अंजू गुप्ता भी घर पहुंच गई। जहां बेटे की लाश देखकर उसका रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार