आशा है सोनिया गांधी जल्द सक्रिय दिखेंगी- सीएम स्टालिन
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दो माह में दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर शनिवार को चिंता व्यक्त की। स्टालिन ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे …
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दो माह में दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर शनिवार को चिंता व्यक्त की। स्टालिन ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में जानकर चिंतित हूं जो कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।
उनके जल्द और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आशा है वह जल्द सक्रिय दिखेंगी।’’ इससे पहले, एक ट्वीट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथक-वास में रहेंगी।’’
यह भी पढ़ें- बीजेपी और कांग्रेस ने पिछले 50 सालों से स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर आम आदमी को ठगा है: आप
