लखीमपुर-खीरी: सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत, घर में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं थाना हैदराबाद क्षेत्र में सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल वृद्धा ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव …

अमृत विचार, लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं थाना हैदराबाद क्षेत्र में सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल वृद्धा ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिवार वालों को सौंप दिए।

दोनों हादसे शुक्रवार की शाम हुए। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव नकइहा निवासी दिलीप कुमार (40) की रिश्तेदारी लखीमपुर शहर में है। वह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र में रामापुर नहर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था।

शनिवार की सुबह हादसे में मौत होने की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और शव की पहचान की। मृतक दिलीप के पुत्र शेखर ने बताया कि उसके पिता गोला स्थित एक शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। उसकी दो बहनें हैं। घर के मुखिया की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। दूसरा हादसा थाना हैदराबाद क्षेत्र में हुआ।

गांव बगचन निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसके दो मकान हैं। दोनों मकान आमने-सामने हैं और बीच में सड़क निकली हुई है। चाची रामसेवकी शुक्रवार को सड़क पार कर दूसरे मकान पर जा रहीं थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने रामसेवकी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि वह उछलकर दूर जा गिरीं।

हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिवार वाले आनन-फानन में घायल रामसेवकी को सीएचसी गोला ले गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले जिला अस्पताल न ले जाकर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार